
बीजिंग। चाइना में एक शक्स ने सिक्कों से कार खरीदी। ग्राहक ने जो कार खरीदी थी उस कार की कीमत 40 लाख रुपए थी। पहले तो दुकानदार ने कार बेचने से इंकार कर दिया लेकिन बाद में उसे कार बेचना ही पड़ा और ग्राहक ने कहा कि में इस कार का पेमेंट चिल्लर से करूंगा।
ग्राहक ने ट्रक मैं चिल्लर लाया। सारे चिल्लर को जोड़ने का यह कारनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।हेनान प्रांत में एक शोरूम में पहली किस्त के रुप में सिक्कों से भरे बॉक्स को देखकर ऑटो डीलर और उसके यहां काम करने वाले भी चकरा गए और फिर शुरू हुआ इन सिक्कों को गिनने का सिलसिला।
अपनी पसंद की लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार को खरीदने के लिए सबसे बड़ा नोट जो इस व्यक्ति ने दिया वह एक युवान का था, वहीं सबसे छोटा सिक्का एक जियाओ का था। इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें ऑटो डीलर की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी बॉक्स में भरे सिक्कों को गिनने का काम कर रहे हैं।
पाकिस्तानी चुनाव में बिग बी और माधुरी की तस्वीर वाला पोस्टर हो रहा वायरल
हर बॉक्स में तकरीबन 8 हजार युआन थे, ऐसे में दुकान के ज्यादातर कर्मचारी इसी काम में जुटे हुए थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार की कीमत 400,000 यूआन थी। कार की कीमत का एक हिस्सा तो ग्राहक ने चुका दिया, मगर बाकी कीमत चुकाने के लिए उसने ये अनूठा तरीका अपनाया।
शो रूम के चार कर्मचारी 12 घंटों तक सिक्कों की गिनती करते रहे। चीन में यह कार खरीदने वाला शख्स आटे की दुकान चलाता है। उसका कहना था कि उसके कस्टमर्स उसे छोटे मूल्य के सिक्के देते हैं।
किसान ने 90 मिनट में पार की उफनती नदी, फिर भी नहीं बचा पाया बेटे की जान