
लंदन। चीनी सरकार ने समुद्र की लहरों से बिजली बनाने वाले नए उपकरण का अनावरण किया है। यह स्कॉटलैंड के एक कारखाने के मॉडल की तरह दिखता है। चीनी अधिकारियों ने साल 2011 में पेलामिस वेव पावर के एडिनबर्ग कार्यालयों का दौरा किया था। चीना अधिकारियों ने अक्षय ऊर्जा में रुचि दिखाई थी।
इसके दो महीने बाद संयंत्र से लैपटॉप चोरी हो गए थे। चोरों ने पेलामिस वेव पावर की पहली मंजिल कार्यालय को निशाना बनाया था और लैपटॉप के अलावा तकनीक दिग्गज कंपनी सीमेंस के भूतल कार्यालय से वे कुछ भी नहीं ले गए थे।
अब माना जा रहा है कि चीन का ही इसमें हाथ था। चोरी की यह वारदात कभी सुलझ ही नहीं पाई। स्कॉटलैंड की पुलिस ने पुष्टि की थी कि एडिनबर्ग में बाथ रोड में 21 और 22 मार्च 2011 के बीच कई लैपटॉप चोरी हुए थे।
इस भारतीय लड़की की वजह से राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हुए ट्रंप और...
अब चीन के अपने वेव पावर डिवाइस की तस्वीरों के सामने आने के बाद में चीन के सरकारी दल की विजिट के दौरे को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। चीन की वेव पावर डिवाइस स्कॉटिश वर्जन की हू-ब-हू कॉपी है।
पेलामिस वेव पावर ने साल 2014 में प्रशासन शुरू किया और उस वक्त कंपनी में मूल 50 कर्मचारियों की जगह 16 ही कर्मचारी ही शेष बचे थे। साल 2004 में यह पहली वेव मशीन थी, जो लहरों से बिजली उत्पन्न करके ग्रिड में भेजती थी।
प्रेमी ने बालकनी में बंद किया, 14वीं मंजिल से गिरी महिला
कई पूर्व कर्मचारियों से साल 2011 में आए चीन के 60 लोगों के दल के बारे में पूछताछ की जा रही है। इन लोगों को एडिनबर्ग कैसल में रात का खाना और व्हिस्की परोसी गई थी।