• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने वाला को-पायलट फलस्तीन समर्थक निकला, सामान से ‘फ्री फलस्तीन’ के पर्चे मिलने का दावा

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी से हमला करने और विमान पर कब्जे की कोशिश के मामले की जांच त...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 07:13:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 07:13:59 PM (IST)
कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने वाला को-पायलट फलस्तीन समर्थक निकला, सामान से ‘फ्री फलस्तीन’ के पर्चे मिलने का दावा

HighLights

  1. को-पायलट की तैनाती पर भी सवाल
  2. इंटरनेट मीडिया खातों की जांच शुरू
  3. यूएई के साथ-साथ इजरायल भी जांच में जुटा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी से हमला करने और विमान पर कब्जे की कोशिश के मामले की जांच तेज हो गई है। इजरायली अधिकारियों के अनुसार, ओमानी को-पायलट के इंटरनेट मीडिया खातों पर यहूदियों के खिलाफ हिंसक बातें मिलने का दावा किया गया है।

उसके सामान से ‘फ्री फलस्तीन’ समूहों के पर्चे और फलस्तीन समर्थक सामग्री मिलने की बात भी सामने आई है। हालांकि, जांच अभी जारी है और हमले के मकसद पर अंतिम निष्कर्ष नहीं आया है।

इंटरनेट मीडिया पर यहूदियों की हत्या की बात करता था

‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ के अनुसार, एक इजरायली अधिकारी ने दावा किया कि को-पायलट इंटरनेट मीडिया पर यहूदियों की हत्या की बात करता था और उसके पोस्ट से जिहादी विचारधारा से प्रभावित होने के संकेत मिले हैं। अधिकारी के मुताबिक, उसने अमीराती क्रू सदस्यों से उसे मार डालने के लिए भी कहा।


हमलावर बार-बार खुद को मारने के लिए कह रहा था

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा कि शुरुआती जांच में हमलावर के इस्लामी कट्टरपंथ से प्रभावित होने के संकेत मिले हैं। हमलावर बार-बार खुद को मारने के लिए कह रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि उसका इरादा विमान को गिराने का हो सकता था।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जांच पूरी होने से पहले मकसद को लेकर कोई पक्का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।

इन दावों की भी जांच की जा रही है

‘आइ24 न्यूज’ के अनुसार, यूएई के एक सूत्र ने दावा किया कि को-पायलट के सामान से ‘फ्री फलस्तीन’ समूहों के पर्चे और अन्य फलस्तीन समर्थक सामग्री मिली। सूत्र के मुताबिक, उसने पहले भी फलस्तीनियों के समर्थन और इजरायल के विरोध में विचार व्यक्त किए थे। इन दावों की भी जांच की जा रही है।

विमान को दुर्घटनाग्रस्त करना संभावित मकसद था

यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, इस बात की जांच शुरू की गई है कि घटना किसी आतंकवादी गतिविधि या मकसद से जुड़ी थी या नहीं। इजरायल भी अपनी अलग जांच कर रहा है। ‘बीबीसी अरबी’ के अनुसार, एक इजरायली सुरक्षा सूत्र ने शुरुआती जांच के हवाले से दावा किया कि विमान को दुर्घटनाग्रस्त करना हमलावर का संभावित मकसद था।

को-पायलट की तैनाती पर भी सवाल

एएनआइ के अनुसार, ओमान के इस नागरिक को फ्लाईदुबई की इस उड़ान पर तैनात किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि ओमान के इजरायल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं। नेतन्याहू ने कहा कि इस मामले में सुरक्षा व्यवस्था में कमी की भी जांच की जा रही है और ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए यूएई के साथ मिलकर सुरक्षा प्रक्रियाओं की समीक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी से वीडियो कॉल पर बात कर भावुक हुए फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मछार, बोले- उस समय मैं बस हनुमान चालीसा का पाठ करता रहा