
कार्टिजेना। कोलंबिया की सरकार और वामपंथी फार्क विद्रोहियों के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता हो गया है। इस शांति समझौते के बाद कोलंबिया में पिछले 52 सालों से चला आ रहा संघर्ष औपचारिक रुप से समाप्त हो जाएगा। इस समझौते के साथ ही यूरोपीय संघ ने कोलंबिया के फार्क विद्रोहियों को चरमपंथी संगठनों की अपनी सूची से हटा दिया है।
कार्टिजेना में फार्क विद्रोहियों के नेता तिमान्शेको और कोलंबिया के राष्ट्रपति मैनुअल सांतोस ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर के लिए उन्होंने जिस पेन का इस्तेमाल किया वो बुलेट की आकृति वाली थी। यह कलम इस्तेमाल की गई गोलियों से ही बनाई जाती है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के अलावा लैटिन अमरीकी देशों के नेता इस मौके पर मौजूद थे।
कोलंबिया के राष्ट्रपति मैनुअल सांतोस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इससे एक नए युग का सूत्रपात होगा। शांति समझौता लागू होने के बाद यूरोपीय संघ कोलंबिया के पुर्निर्माण में मदद कर सकेगा। 52 साल तक चले गृहयुद्ध में ढाई लाख से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इसके अलावा 60 लाख लोग विस्थापित हुए।
अब कोलंबिया के लोग अगले महीने होने वाले जनमत संग्रह में तय करेंगे कि इस शांति समझौते को स्वीकार किया जाए या नहीं। फार्क विद्रोहियों का निशाना बने लोगों के परिजनों ने समारोह में हिस्सा लिया।
गृह युत्र को समाप्त करने के लिये 65 वर्षीय सांतोस तथा 57 वर्षीय मार्क्सवादी तिमान्शको के बीच हवाना में चार वर्ष तक समझौता वार्ता चली। दोनों नेता अब कोलंबिया की अपनी भूमि पर समझौता कर एक-दूसरे से हाथ मिलाएंगे तथा उनके इस ऐतिहासिक कदम का अंतरराष्ट्रीय जगत गवाह बनेगा।
उनके इस समझौते से इस लातिन अमेरिकी देश में सबसे लंबे समय तक चले छापामार युद्ध का अंत हो जायेगा और छापामार लड़ाई लडऩे वाले मार्क्सवादी ग्रुप रिवोल्यूशनरी आर्म फोर्सेज ऑफ कोलंबिया एक राजनीतिक पार्टी के रूप में परिवर्तित हो जाएगा। कोलंबिया का यह गृहयुद्ध 1964 से चल रहा था।
समझौते पर हस्ताक्षर के लिये कार्टगेनी में समारोह का आयोजन किया जायेगा जिसमें 2500 विदेशी तथा स्थानीय अतिथि उपस्थित होंगे। समारोह में भाग लेने वाले अतिथियों में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून तथा अमेरिका के विदेश मंत्री जान कैरी भी शामिल होंगे।