
लंदन। हमेशा से हमें बताया जाता रहा है कि धरती गोल है। मगर, इन दिनों सोशल मीडिया में नई बहस चल पड़ी है, जिसमें कहा जा रहा है कि धरती गोल नहीं बल्कि फ्लैट यानी समतल है। कुछ कॉन्सिपिरेसी थ्योरी देने वाले लोगों ने इस तथ्य को लेकर सोशल मीडिया और यूट्यूब पर कई वीडियो शेयर किए हैं।
पिछले कुछ महीनों से इन सोशल साइट्स पर कुछ आक्रामक किस्म के लोग दावा कर रहे हैं कि धरती गोल नहीं बल्कि समतल है। वो हर उस वीडियो के नीचे कमेंट कर रहे हैं, जिसमें धरती को गोल दिखाया गया है। उनका कहना है कि लोग कुछ लोग वैज्ञानिक होने के नाम पर हमारा बेवकूफ बनाते आ रहे हैं।
जिस धरती पर हम इतने करोड़ों वर्षों से जीवनयापन करते आए हैं, वो पूरी तरह से समतल है। हालांकि, अपनी बात को साबित करने के लिए कोई तथ्य नहीं दे पा रहे हैं, लेकिन अपना आक्रोश बेवजह जाहिर कर रहे हैं।
घटिया भाषा का इस्तेमाल करके ये इंटरनेट पर अपनी बात को जबरन मनवाने की कोशिश कर रहे हैं। वो लगातार लोगों को उकसा रहे हैं कि लोग इस बात का जवाब सरकारों से मांगे कि वो इतने साल से हमें गलत जानकारी क्यों दी जाती रही है।