
रियो डी जेनेरियो। अल्टामिरा शहर में शिंगु नदी पर बन रहे बेलो मोंटे बांध के पास इमारत के लिए गुफा की खुदाई करते समय एक श्रमिक को 33 फीट (करीब 10 मीटर) लंबा एनाकोंडा सांप मिला। 400 किग्रा वजनी और एक मीटर व्यास वाला यह एनाकोंडा इंसान को भी खा जाने की क्षमता रखता है।
श्रमिक को इसे खिसकाने के लिए डोजर का इस्तेमाल करना पड़ा। इसके बाद इसे क्रैन से उठाया गया। नींव खोदने के लिए गुफा में विस्फोट किया गया तो यह एनाकोंडा दिखाई दिया। एनाकोंडा सांप के बारे में कहा जाता है कि ये बहुत उग्र होते हैं और इन्हें कैद कर रखना मुश्किल होता है।
वर्ल्ड रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अमेरिका के कंसास शहर में मिला सांप सबसे लंबे सांप के रूप में दर्ज है। मेडुसा नामक यह सांप 25 फीट 2 इंच लंबा है।
यह भी पढ़ें: स्पेशल स्टोरी: पचास साल बाद भी इसलिए है 'इत्तेफाक' खास
