
मॉस्को। सेक्स करने के लिए कई बार लोग अजीबो-गरीब जगहों को चुनता हैं, लेकिन कई बार देखा गया है कि कार में ही लोग इसे प्राथिमकता देते हैं। मगर, कई बार ये काम जानलेवा भी साबित हो सकता है।
ऐसा ही एक मामला रूस में सामने आया है। एक जोड़ा घूमने के लिए निकला था। मगर, फ्रीजिंग तापमान को देखते हुए लड़के ने उस कार में चलने का फैसला किया, जिसकी वह मरम्मत कर रहा था। आर्टेम और एना डी ने कार के अंदर गर्मी करने के लिए हीटर को चला दिया, जो उनके लिए घातक साबित हुआ।
ट्रंप का राष्ट्रपति बनना कहीं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी का सच होना तो नहीं है
इसके कारण कार के अंदर कार्बन मोनो ऑक्साइड भर गई। सेक्स करने के दौरान उन्होंने इस बात का ध्यान नहीं दिया और उनकी मौत हो गई। आर्टेम के परिवार ने बाद में दोनों के शवों को कार के अंदर एक-दूसरे की बाहों में पाया।
इस चौंकाने वाली घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर इसकी जबरदस्त चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि यह कोई पहल मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं।
अलीएक्सप्रेस दे रहा है सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग डील, जानिए पूरा माजरा