
लंदन। ब्रिटेन के साउथ यॉर्कशायर शहर में रहने वाले एक कपल को दिन के उजाले में यौन संबंध बनाते हुए पाया गया है। दोनों पार्क की घास पर खुले आम नग्न होकर संबंध बना रहे थे।
एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, दोनों को यौन संबंध बनाते हुए पार्क के नजदीक स्थित स्कूल के कई बच्चों ने भी देखा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक ने कपल का वीडियो व तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर ली। अब यह वीडियो वायरल हो गया है।
90 सेकेंड के इस वीडियो में युवक व युवती हरी घास के ऊपर पूरी तरह से नग्न अवस्था में संबंध बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो पार्क की ग्रिल के बाहर से बनाया गया है।
संबंध बनाने के समय युवती लगातार सिगरेट भी पी रही थी। वीडियो को बनाने वाले युवक का कहना है कि वह किसी काम से वहां से गुजर रहा था, इसी दौरान उसने कपल को देखा।
यह भी पढ़ें : कार में कर रहे थे सेक्स, ड्रोन ने खींच ली तस्वीरें
युवक ने कहा, 'मैं और मेरा दोस्त साइकिल से जा रहे थे। तभी दोनों को सार्वजनिक जगह पर संबंध बनाते हुए देख वीडियो बनाना शुरु कर दिया।' युवक का कहना है कि पार्क शहर से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। अक्सर वह और उसकी पांच साल की बेटी मछली पकड़ने के लिए उस इलाके में जाया करते हैं।
यह भी पढ़ें : पॉर्न फिल्मों में कंडोम के इस्तेमाल से जागरूक बनते हैं मर्द
बताते चलें कि कपल के वीडियो और तस्वीर सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापे भी मारने शुरु कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें : महिला टीचर ने छात्र के साथ बनाए यौन संबंध और फिर...