
मॉस्को। काला मुखौटा और पंख की तरह कपड़े पहनकर यह रूस की लड़की बैटमैन जैसी दिखती है। वह ट्रेन सर्फिंग करने के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय हो रही है। Kobzarro नाम की इस लड़की की उम्र महज 19 साल है।
वह बिजली के तारों से महज इंच भर की दूरी के मास्को मेट्रो में यात्रा करती है। मगर, आप इस स्टंट को करने की कोशिश नहीं कीजिएगा क्योंकि रेल के बिजली के तारों पर हाई वोल्टेज का करंट प्रवाहित होता है।
वह पिछले चार सालों से यह स्टंट कर रही है। ऐसा करने के लिए वह इस कदर दीवानी है कि सर्दियों के मौसम में भी शायद ही कभी ट्रेन के डिब्बे के अंदर बैठती है।
स्कूल ने शरणार्थी बच्चों को दिया अलग शौचालय उपयोग करने का आदेश
वह कहती हैं कि वह एक सख्त परिवार के जीवन और ओवर प्रोटेक्टिव माता-पिता से बचने के एक तरीके के रूप में उसने इस खतरनाक शौक को अपनाया। वह बर्फ से ढंकी रूस की राजधानी में मेट्रो ट्रेन की छत में खुद की सुरक्षा को खतरे में डालकर बैठती है, ग्लाइडिंग करती है और छत पर चलकर है।
उसने कहा कि मेरे माता-पिता बहुत सख्त हैं और जब मैं बच्ची थी वे ओवर प्रोटेक्टिव हुआ करते थे। मुझे अपने माता-पिता के नियमों के अनुसार जिंदगी जीनी पड़ती थी। उन्होंने मुझे बताया कि मेरे लिए क्या सही था और क्या नहीं।
सऊदी के किंग सलमान की बेटी पेरिस से भागी
मगर, मैं हमेशा से उन लोगों से प्रेरित थी, जो अपने नियम बनाते थे और अपनी सीमाओं को हमेशा आगे बढ़ाने की कोशिश करते थे। ब्रिटेन में अध्ययन के दौरान मैं विदेश गई और तब मुझे लगा कि मैं अपने पिंजरे से बाहर निकली हूं।
Kobzarro की ट्रेन सर्फिंग के कारण कई बार अधिकारियों के सामने मुसीबत पैदा हो गई। हालांकि उसका दावा है कि कई पुलिस अधिकारी ट्रेन सर्फिंग समुदाय में काफी रुचि रखते हैं।