
कोपनहेगन। डेनमार्क में इन दिनों हर जगह बच्चों के जन्म की खबरें सुनने को मिल रही हैं। यह देश के लिए अच्छी खबर कही जा सकती है क्योंकि वहां बच्चों के जन्म लेने की दर काफी नीचे गिर गई थी।
देश की बूढ़ी हो रही आबादी के लिए चलाए जाने वाले वेलफेयर कार्यक्रम इसके कारण दबाव में था और लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा था कि वे अधिक से अधिक बच्चों को पैदा करें। वर्ष 1970 में औसतन 24 वर्ष में युवा पहली बार बच्चों के माता-पिता बन जाते थे। साल 2014 तक आते-आते यह आयु सीमा बढ़कर 29.1 वर्ष हो गई थी।
डेनमार्क की महिला से दुष्कर्म मामले में 5 दोषी करार
दरअसल, जन्मदर को बढ़ाने के लिए देश के राष्ट्रीय टेलीविजन पर टार्गेटेड सेक्स कैंपेन चलाए गए। इसमें सबसे फेमस कैंपेन एक हवाई कंपनी का था- 'अपने देश की खातिर करो, अपनी मां की खातिर करो।'
यह कैंपेन पिछले साल सितंबर 2015 में शुरू किया गया था। इसमें कपल्स को समर वेकेशन पर भेजने को कहा गया था, क्योंकि इन्हीं छुट्टियों में कपल ज्यादा सेक्स करते हैं। इस कैंपेन में कहा गया था कि कपल्स अपने माता-पिता के लिए बच्चे पैदा करें और देश को बूढ़ी होती आबादी से छुटकारा दिलाएं।
नॉर्वे में 2025 तक नहीं चलेंगी पेट्रोल कारें
इसके बाद कई शहरों ने भी अपने कैंपेन चलाए और सरकारी टीवी और रेडियो पर इन कैंपेन को दिखाया गया। 'द लोकल' की रिपोर्ट के मुताबिक, अब नौ महीने बाद पता चला है कि लोगों पर इस कैंपेन का असर पड़ा और पिछली गर्मियों के मुकाबले इस बार देश में 1,200 बच्चे ज्यादा पैदा होने वाले हैं।