मल्टीमीडिया डेस्क। प्यार जताने के कई तरीके हो सकते हैं इसलिए इसे टाइप्ड नहीं किया जा सकता। इसी तरह Kiss के भी कई प्रकार हैं। लव मेकिंग हो या लाड़ दुलार, kiss तो होता ही है। किस का संबंध केवल चूमने से ही नहीं है।
उन्नीसवीं सदी के एक डॉक्टर हेनरी गिब्सन ने लिखा था, "शारीरिक संदर्भ में बात करें तो यह अवरोधिनी मांसपेशियों का निकट संपर्क है." लेकिन सिर्फ यह वैज्ञानिक परिभाषा किस को समझने के लिए काफी नहीं है।
राइटर लाना सित्रोन ने इस पर बकायदा एक किताब भी लिखी है जिसमें किस के इतिहास पर प्रकाश डाला गया है।
उन्होंने बताया है कि अलग-अलग सभ्यताओं, बसाहटों, संस्कृतियों, समाज, कला आदि में चुंबन के प्रकार व अर्थ बदलते रहे हैं।
छोटे बच्चे को देखकर किया जाने वाला दुलार भी किस की ही श्रेणी में आता है। चुंबन सिर्फ दो प्यार करने वालों की बपौती नहीं है। आइये हम आपको kiss के कुछ टाइप बताते हैं।
1. माथे पर
इसका अर्थ ये है कि आप मित्रता करना चाहते हैं और दोस्ती के अटूट संबंध को जाहिर करना चाह रहे हैं।
![naidunia_image]()
2. नाक रगड़ना
अधिकांश मां बाप अपने बच्चों को इसी प्रकार से दुलार करते हैं। प्रेमी जोड़े भी प्रेम के क्षणों में ऐसा ही करते हैं।
![naidunia_image]()
3. हाथ पर
हथेलियों पर दिया जाने वाला यह चुंबन प्रेम की गर्माहट को प्रकट करने का एक बेहतर प्रतीक है।
![naidunia_image]()
4. आंखों की पलकें
अपने साथी के साथ गहन प्रेम के क्षणों में जब आंखों की पलकों को चूमा जाता है तो इसे टेक्निकली बटरफ्लाय किस कहा जाता है।
![naidunia_image]()
5. गाल पर
मित्रता, दुलार, वात्सल्य, अनुराग और प्रेम प्रदर्शित करने के लिए गालों पर चुंबन दिया जाता है।
![naidunia_image]()