
बीजिंग। दक्षिण-पश्िचमी चीन में सर्जन रहीं गोंग शुनहुई लकवाग्रस्त हो गई हैं। वह अपना हर काम अपने पति की मदद से करती हैं। मगर, उन्होंने अपनी इच्छाशक्ित से 1.5 लाख अक्षरों की एक किताब लिखी है।
61 वर्षीय चीनी सर्जन एमीयोट्रोफिक लेट्रल स्केलेरोसिस (एएसएल) बीमारी से पीड़ित हैं। वह दूसरे लोगों की तरह चल-फिर नहीं सकतीं, गाना नहीं गा सकती हैं, लेकिन उन्होंने खुद को खुश रखने का एक दूसरा ही तरीका निकाला, किताब लिखने का। मगर, यह काम आसान नहीं था।
यह भी पढ़ें : गुस्से में विमान में यात्री को काटा और खुद मर गया
एक दिन में 15 घंटे तक पलकें झपकाकर वह शब्दों का चयन करती थीं। एक-एक शब्द को चुनकर उन्होंने 1.5 लाख से अधिक अक्षरों में अपनी आटोबायोग्राफी को मूर्तरूप दिया। इस काम में उनके पति ने पूरा साथ दिया।
यह भी पढ़ें : फर्जी रिव्यू लिखने वाले हजारों लोगों के खिलाफ अमेजन ने किया मुकदमा
उन्होंने बताया कि गोंग रोजाना सुबह आठ बजे कंप्यूटर के सामने बैठ जाती थीं। पूरे दिन में करीब हजारों बार पलकें झपकाकर 3000 शब्द लिखती थीं। यह सिलसिला करीब एक साल तक चला।