• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जहरखुरानी से बचने के लिए मैकडोनाल्ड का भोजन खाते हैं ट्रंप

वोल्फ का दावा है कि राष्ट्रपति चाहते हैं कि व्हाइट हाउस के कर्मचारी उनके कमरे में रखे किसी भी सामान को हाथ नहीं लगाएं।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 05 Jan 2018 01:38:09 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jan 2018 01:43:02 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जहरखुरानी से बचने के लिए मैकडोनाल्ड का भोजन खाते हैं ट्रंप

वॉशिंगटन। यह बात किसी से छिपी नहीं हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फास्ट फूड के दीवाने हैं। हालांकि, वह अपने फास्ट फूड में ब्रेड नहीं खाते हैं। मगर, अब एक नई किताब में यह खुलासा हुआ है कि वह मैकडोनाल्ड के खाने को इतना पसंद क्यों करते हैं।

दरअसल, वह जहरीला खाना दिए जाने के डर से मैकडोनाल्ड के खाने को प्राथमिकता देते हैं। एक नई किताब के मुताबिक, पोटस (प्रेसिडेंट ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स) फास्ट फूड पसंद करते हैं क्योंकि कोई नहीं जानता कि वह वहां कब जा रहे हैं इसलिए उनके खाने में छेड़छाड़ करने का कोई मौका नहीं होता है।


लेखक माइकल वोल्फ लिखते हैं कि ट्रंप को लंबे समय से इस बात का डर है कि उन्हें खाने में जहर दिया जा सकता है। इसी वजह से वह मैकडॉनल्ड्स में खाना पसंद करते हैं। दरअसल, कोई भी नहीं जानता है कि वह कब वहां खाना खाने के लिए आ रहे हैं और खाना वहां पहले ही तैयार हो चुका होता है।

इस शानदार किले में बेहतरीन दिखता है लाइट एंड साउंड शो का अनुभव

लिहाजा खाने में मिलावट की गुंजाइश नहीं होती है। इस किताब में ट्रंप के जीवन के एक अनजाने पहलू को उजागर किया गया है। वोल्फ का दावा है कि राष्ट्रपति चाहते हैं कि व्हाइट हाउस के कर्मचारी उनके कमरे में रखे किसी भी सामान को हाथ नहीं लगाएं, खासतौर पर उनके टूथब्रश को।

वोल्फ ने कहा कि ट्रंप ने फर्श पर पड़ी अपनी शर्ट को उठाने के लिए हाउस कीपिंग के कर्मचारियों को दंड दिया था। ट्रंप ने कहा था कि अगर मेरी शर्ट फर्श पर है, तो यह इसलिए है क्योंकि मैं इसे फर्श पर चाहता हूं। वोल्फ यह भी कहता है कि अगर राष्ट्रपति स्टीव बैनन के साथ रात का खाना नहीं खा रहे हैं, तो वह एक चीजबर्गर के साथ शाम को 6.30 बजे अपने बिस्तर में होते हैं।

गेमिंग है अगली महामारी, WHO भी हुआ अलर्ट

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।