
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कांटे की टक्कर के बाद में आखिरकार रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप ने डेमाक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हरा दिया। ओहियो और फ्लोरिडा में ट्रंप को बढ़त मिली थी, जिसके बाद से ही उनका राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा था।
माना जाता रहा है कि ये दो स्टेट्स जिस उम्मीदवार के पास होती हैं, वह राष्ट्रपति बनता है। उन्हें 276 इलेक्टोरल वोट मिले हैं, जबकि हिलेरी को महज 218 इलेक्टोरल वोट ही मिले थे।
वोटिंग को दौरान पत्नी पर भी नहीं था ट्रंप को भरोसा, इसलिए किया ऐसा काम
डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मलेनिया ट्रंप ने मैनहट्टन के 59 पब्लिक स्कूल में सुबह अगल-बगल खड़े होकर मतदान किया। इस दौरान उनकी जो तस्वीरें सामने आईं, उन्हें देखकर लगता है कि वे अपनी पत्नी पर भी यकीन नहीं करते हैं। उन्हें शक था कि कहीं मलेनिया हिलेरी को तो वोट नहीं दे रही हैं।
ऐसे में ट्रंप ने झांक कर मलेनिया को वोट डालते हुए देखा। इस दौरान उनकी पेशानी पर बल पड़े हुए थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपने नाम के आगे मलेनिया का मत पड़ा हुआ देखा, उनकी चिंता दूर हो गई।
यदि हिलेरी जीतीं, तो 2017 में 18 देशों में होगा महिलाओं का शासन