
लंदन। लॉ ग्रेजुएट सैम हेमिंग के बचने की कोई गुंजाइश नहीं थी। डॉक्टर उसके लाइफ सपोर्ट सिस्टम को बंद करने जा रहे थे। तभी कुछ ऐसा चमत्कार हुआ कि सभी दंग रह गए। उसने अपने पैर के अंगूठे को हिला दिया।
एक भीषण हाईवे दुर्घटना में मस्तिष्क की गंभीर चोटों से जूझने के बाद वह कोमा में चली गई थी। चिकित्सक उसके परिवार को बताया कि 22 साल की सैम को बचाने के लिए वे कुछ नहीं कर सकते हैं। उसके रिकवर करने की भी कोई उम्मीद नहीं थी।
सैम के माता-पिता उसे अंतिम विदाई देने के लिए अस्पताल में उसके पास एकत्र हुए। वे सभी इस बात पर सहमत हो गए थे कि सैम की लाइफ सपोर्ट मशीन को बंद कर दिया जाए। लेकिन जब एक डॉक्टर ने गलती से एक ठंडा ब्रश लगाया, तो उसका अंगूठा हिलने लगा।
ISIS बेच रहा है यौन गुलाम, सऊदी अरब के लोग कर रहे खरीददारी
दंग रह गए सर्जनों ने ट्रेकिआटमी किया और सैम अपने आप सांस लेने लगी। इसके आठ हफ्तों बाद वह वापस अपने घर चली गई। उनकी मां कैरोल ने कहा कि यह अद्भुत था। वह वास्तव में मौत के मुंह से बाहर आई थी।
कैरोल ने बताया कि यदि ऐन मौके पर उसने अपना अंगूठा नहीं हिलाया होता, तो शायद आज वह हमारे बीच में नहीं होती। सैम ने कहा कि जब मैं अपनी कोमा में होने की तस्वीरें देखती हूं, तो मुझे विश्वास ही नहीं होता कि मैंने मौत को मात दी है।
चीनी मीडिया में खौफ, भारत तैनात करेगा एटम बम से लैस राफेल जेट

मुझे वे तस्वीरें अवास्तविक लगती हैं। मैं उन सभी चिकित्सक कर्मचारियों की आभारी हूं, जिन्होंने मेरी मदद की। सैम के प्रेमी टॉम कर्टिस जब जुलाई में उन्हें घर छोड़ने जा रहे थे, तो उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। अब वह अपने पैरों पर चलने लगी हैं।