
लंदन। डब्लिन से लंदन तक का सफर तय करने वाले यात्री अर्टर निवोलिक पर एयरहोस्टेस से अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगे हैं। 37 वर्षीय अर्टर पर आरोप लगाया गया है कि विमान में उसने एक एयरहोस्टेस की कमर दबोचते हुए पैरों के बारे में अभद्र टिप्पणी की है।
एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार, मार्च के अंतिम दिनों में अपने दो दोस्तों के साथ विमान की यात्रा कर रहे अर्टर को एयरहोस्टेस खाना व ड्रिंक्स परोस रही थी। इसी दौरान अर्टर ने उसके रास्ते में जाते हुए उसके साथ बदतमीजी की।
अर्टर ने पहले तो विमान के टॉयलेट के पास खड़ी एयरहोस्टेस को कमर से पकड़ा और फिर उसकी टांगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपके पैर बहुत खूबसूरत हैं। एयरहोस्टेस के साथ अभद्रता करने के समय अर्टर ने शराब भी पी रखी थी।
यह भी पढ़ें : इतने फीसद भारतीय लड़कियां शादी तक होती हैं वर्जिन
एयरहोस्टेस ने अर्टर द्वारा की गई बदतमीजी की पूरी जानकारी अन्य स्टाफ को दी, जिसके बाद उसे एयरपोर्ट पर उतरते ही हिरासत में ले लिया गया। स्थानीय पुलिस ने अर्टर को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया है।