यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2015 तक दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बन जाएगा दुबई एयरपोर्ट
2015 तक दुबई एयरपोर्ट लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे को पीछे छोड़कर संसार का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट बन जाएगा।
By Edited By:
Publish Date: Mon, 09 Jun 2014 12:39:45 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Jun 2014 12:45:05 PM (IST)

दुबई। 2015 तक दुबई एयरपोर्ट लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे को पीछे छोड़कर संसार का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट बन जाएगा। विमानन के क्षेत्र में काम करने वाली एक एजेंसी ने यह निष्कर्ष निकाला है। इस वर्ष की पहली तिमाही में ही यहां से 1 करोड़ 83 लाख 60 हजार यात्री गुजरे हैं, जबकि हीथ्रो से केवल 1 करोड़ 61 हजार।
सेंटर फॉर एशिया पेसिफिक एविएशन (कैपा) के अनुसार पहली तिमाही में दुबई एयरपोर्ट ने हीथ्रो को पछाड़ा है। लेकिन हवाई पट्टियों के पुनर्निर्माण के कारण दुबई एयरपोर्ट का एक हिस्सा 80 दिनों बंद रहेगा। इस अवधि में हीथ्रो, दुबई से आगे निकल जाएगा और 2014 के अंत में अधिक यात्री संख्या के साथ पहले नंबर पर बना रहेगा। लेकिन विकास कार्यों और बढ़ी यात्री संख्या के कारण 2015 तक दुबई एयरपोर्ट हीथ्रो को पीछे छोड़ देगा।
गौरतलब है कि 2014 में दुबई एयरपोर्ट के पुनर्निर्माण में 7.5 अरब डालर का पूंजी-निवेश किया जा रहा है। 2013 में हीथ्रो हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या 7 करोड़ 23 लाख थी। जबकि दुबई एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों की संख्या 6 करोड़ 64 लाख रही थी।