
मल्टीमीडिया डेस्क। दुनिया में आज भी कई ऐसी बातें हैं, जो इंसानी समझ के परे हैं। उनमें से एक है दो चेहरों वाला इंसान, ऐसी बातें हमने सिर्फ कहानियों में ही सुनी थी। लेकिन अगर हम कहें कि हकीकत में भी ऐसा हुआ है तो शायद आपका जवाब न ही होगा। मगर ऐसा हुआ है। आज हम ऐसे ही एक शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके दो चेहरे रहे हैं।
इंग्लैंड के इस शख्स का नाम एडवर्ड था। यह दुनिया का पहला ऐसा इंसान था, जिसके दो चेहरे थे। आपको शायद ये बात हैरान कर सकती है कि इस शख्स का जब एक चेहरा सोता था, तो दूसरा जागता था। इस वजह से इंग्लैंड का ये शख्स काफी परेशान रहता था। एडवर्ड ने अपने दूसरे चेहरे को हटवाने के लिए कई जतन किए। कई बार डॉक्टरों के चक्कर लगाए। मगर डॉक्टरों ने इस शख्स का इलाज करने से मना कर दिया।
दो चेहरों की वजह से इस शख्स की जिंदगी में काफी मुश्किलें आईं। ऐसा चेहरा होने की वजह से लोग एडवर्ड को लगातार तानें मारते थे। इससे तंग आकर इस शख्स ने अपनी जान दे दी।