
काहिरा। विश्वविद्यालय प्रवेश पाने के इच्छुक महिलाओं के लिए वर्जिनिटी टेस्ट (कौमार्य परीक्षण) अनिवार्य करने की एक सांसद की मांग के बाद महिलाओं के अधिकार समूह ने रोष जाहिर किया।
नेशनल काउंसिल फॉर वुमन की प्रमुख माया मोर्सी ने अपने बयान में कहा कि इल्हामी एजिना को संसद से निकाला जाए और उनके कार्यों की आपराधिक जांच की जाए। उन्होंने कहा कि सांसद मिस्र की महिलाओं, पुरुषों और देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
एजिना ने पिछले हफ्ते कहा था कि विश्वविद्यालयों को महिलाओं को प्रवेश देने से पहले वर्जिनिटी टेस्ट कराना चाहिए। उन्होंने कहा था कि जो भी लड़की विश्वविद्यालय जाती है, तो हमें उसकी मेडिकल जांच करनी होगी जिससे पता चले कि वह वर्जिन है। इसलिए प्रत्येक लड़की को दाखिल के वक्त आधिकारिक दस्तावेज जमा कराना चाहिए।
अविश्वसनीय सच, पांच साल की लड़की बनी मां
एजिना ने कहा कि वर्जिनिटी टेस्ट होने से देश में उर्फी शादियों (दुल्हन के परिवारवालों की मंजूरी के बिना होने वाली शादियां) में कमी आएगी। उर्फी शादी के दौरान केवल दो गवाह मौजूद होते हैं और यह शादियां गुप्त रूप से होती हैं। मिस्र में शादी से पहले सेक्स की मनाही है।
ऐसे में इस तरह की शादियों के जरिए शादी से पहले के सेक्स को स्वीकार कर लिया जाता है। इसलिए उर्फी शादियों की आलोचना हो रही है। मुस्लिम मौलवियों ने भी ऐसी शादियों का विरोध किया है।
संबंधों के तनाव में झड़ गए बाल
एजिना ने कहा कि वर्जिनिटी टेस्ट में फेल होने पर उसके माता-पिता को इस बारे में तुंरत जानकारी दी जानी चाहिए। अल्हामी एजिना इससे पहले भी महिलाओं के बारे में विवादित टिप्पणी कर चुके हैं। पिछले महीने उन्होंने कहा था कि महिलाओं के वजाइना का अंगछेदन किया जाना चाहिए, जिससे उनकी यौन इच्छा कम हो।