• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिम जाने के लिए मिल रहे हैं पैसे फिर भी नहीं आ रहे लोग

नतीजों के अनुसार, जब लोग पहले से ही व्यायाम करने के लिए प्रेरित थे, तो उन्हें टाइमिंग इंसेटिव्स दिया गया।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 02 Aug 2017 10:36:08 AM (IST)Updated Date: Thu, 03 Aug 2017 08:29:35 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जिम जाने के लिए मिल रहे हैं पैसे फिर भी नहीं आ रहे लोग

वॉशिंगटन। कहते हैं पहला सुख निरोगी काया और इसके लिए सभी को एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। मगर, एक नए अध्ययन में सामने आया है कि पैसे देने के बाद भी कुछ लोग जिम में नहीं जाते हैं। अमेरिका के एक प्राइवेट जिम के 800 से अधिक लोगों पर एक नया प्रयोग किया गया।

नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च वर्किंग पेपर में दिए गए नतीजों के अनुसार, जब लोग पहले से ही व्यायाम करने के लिए प्रेरित थे, तो उन्हें टाइमिंग इंसेटिव्स दिया गया। इसके बावजूद यह प्रोत्साहन हेल्दी बिहेवियर शुरू करने में अप्रभावी साबित हुए। ओहियो के केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी के वेदरहेड स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर मारियाना कैरेरा इस अध्ययन की को-ऑर्थर हैं।


उन्होंने कहा कि वे नियमित रूप से व्यायाम करना चाहते थे। मगर, इनाम दिए जाने के बाद भी उनका व्यवहार उनके इरादों से मेल नहीं खाता था। लोगों को लगता था कि इंसेंटिव्स को हासिल करना आसान होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मेंबर्स को हफ्ते में तीन दिन जिम जाना था, लेकिन वे औसतन एक दिन ही जिम में जा रहे थे। यह अध्ययन छह हफ्तों तक किया गया। प्रतिभागियों से वादा किया गया था कि अध्ययन के दौरान कुल नौ बार जिम जाने (हफ्ते में 1.5 बार) पर उन्हें तीन में से कोई एक इनाम जरूर दिया जाएगा, जिसमें 30 डॉलर का अमेजन गिफ्ट कार्ड, ब्लेंडर या उसके बराबर की कीमत का कोई आइटम या 60 डॉलर का अमेजन गिफ्ट कार्ड दिया जाएगा।

पहले हफ्ते के बाद 14 फीसद लोग दोबारा जिम में आए ही नहीं। जिन लोगों को इंसेंटिव्स दिए गए थे, उनके छठवें हफ्ते में जिम जाने में थोड़ी बढ़ोत्तरी देखी गई क्योंकि प्राइज हासिल करने के लिए यह आखिरी मौका था। कुल मिलाकर जिन लोगों को कोई पुरस्कार नहीं दिए जाने का वादा किया गया था, उनकी तुलना में जिन लोगों को इंसेंटिव्स दिए गए थे, वे महज 0.14 फीसद अधिक बार जिम आए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।