
वॉशिंगटन। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि पुरुष ही पॉर्न वीडियो देखना पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में आए एक सर्वे में इससे संबंधित चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
सर्वे के अनुसार, पुरुषों के अलावा महिलाएं भी पॉर्न फिल्में देखना काफी पसंद करती हैं। हर तीन में से एक महिला हफ्ते में एक बार जरूर पॉर्न फिल्म देखती हैं।
यह सर्वे मैरी क्लेरी मैगजीन के लिए टाइपफॉर्म नामक संस्था ने कराया है। इसमें बताया गया है कि इस डिजिटल युग में ज्यादातर महिलाओं के पास स्मार्टफोन हैं। तकरीबन 3000 महिलाओं के बीच कराए गए सर्वे में 90 फीसद महिलाओं ने माना है कि वे ऑनलाइन पॉर्न वीडियोज देखती हैं। वहीं, दो-तिहाई महिलाओं ने स्मार्टफोन के जरिए एडल्ट वीडियोज देखने की बात की है।
यह भी पढ़ें : स्टूडेंट को इंटरनेट पर मिला महिला टीचर का पॉर्न वीडियो, देना पड़ा इस्तीफा
सर्वे से संबंधित अमांडा डे केडेनेट ने बताया, 'हमेशा से ही महिलाओं के पॉर्न देखने की बात होती रही है। लेकिन कभी भी सही आंकड़े लोगों के सामने नहीं आ सके हैं।' उन्होंने कहा कि इस सर्वे से पता चलता है कि महिलाएं पॉर्न देखने के मामले में पुरुषों से कमतर नहीं हैं।
यह भी पढ़ें : यहां अपनी बहुओं से वेश्यावृत्ति कराते हैं ससुराल वाले
बता दें कि इस सर्वे में 30 फीसद महिलाओं ने यह माना है कि वे एक हफ्ते में पॉर्न फिल्म देखने के बजाए महीनेभर में एक बार देखना पसंद करती हैं।
इस तरह की पॉर्न फिल्में आती है पसंद
सर्वे में 63 फीसद महिलाओं ने बताया है कि वे हेट्रोसेक्सुअल तरह की पॉर्न फिल्में ज्यादा देखती हैं। वहीं, 44 फीसद महिलाओं को लेस्बियन, 28 परसेंट हार्ड कोर देखना ज्यादा पसंद आता है।