
बीजिंग। चीन दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग डे की तैयारी कर रहा है, जो इस शनिवार को होने जा रही है। सिंगल्स डे या 11.11 के नाम से चलने वाली यह सेल एंटी-वैलेंटाइन्स डे के रूप में शुरू हुई थी। मगर, अब ऑनलाइन रिटेलर्स इसका फायदा उठा रहे हैं।
अलीएक्सप्रेस जैसे बड़े ऑनलाइन चीनी रिटेलर करीब-करीब हर उत्पाद बेच रहे हैं। इसमें कई डील्स तो वास्तव में आपका दिल खुश कर सकती हैं। गौरतलब है कि अमेजन का चीनी वर्जन अलीएक्सप्रेस वहां खासा लोकप्रिय है, लेकिन यदि आप अमेरिका में भी रहते हैं, तो भी यह आपके लिए उपयोगी हो सकता है।
OMG: नोट बैन के बाद टि्वटर पर मोदी के तीन लाख फॉलोअर्स ने छोड़ा साथ
यह साइट कई चीजों पर फ्री शिपिंग की सुविधा देती है, लेकिन इसमें पहुंचने वाले सामान को दो से तीन हफ्तों तक का समय लग जाता है। जबकि आमतौर पर ऑनलाइन कंपनियां दो से तीन दिनों में डिलीवरी कर देती हैं।
ड्रॉपकैम जो आमतौर पर अमेजन में करीब 200 डॉलर में मिलता है, उसे अलीएक्सप्रेस से 30 डॉलर में खरीदा जा सकता है। इसमें दिन और रात में देखने की सुविधा है और इसे मोबाइल एप के जरिये जूम या पैन किया जा सकता है। इसकी वीडियो क्वालिटी भी काफी अच्छी है।