
लंदन। अतिरिक्त नींद महिलाओं में मधुमेह के खतरे को कम कर सकता है। मगर, अफसोस की बात है कि यह बात पुरूषों के लिए लागू नहीं होती है। बिस्तर में अधिक समय तक पड़े रहने से पुरुषों को मधुमेह होने का खतरा अधिक होता है।
इस बारे में डच के शोधकर्ताओं की टीम ने करीब 800 स्वस्थ मध्यम आयु वर्ग के पुरुषों और महिलाओं का अध्ययन किया। उन्होंने यह पता करने की कोशिश की कि नींद और मधुमेह के बीच क्या संबंध है। यह मधुमेह महामारी से बचने में अहम भूमिका निभा सकता है।
स्वयंसेवक को एक डिवाइस पहनने के लिए कहा गया, जो उनकी नींद लेने के समय पर नजर रख रही थी। इस दौरान यह पता करने के लिए उनके कई परीक्षण किए गए कि शरीर इंसुलिन को कैसे उपयोग करता है।
कौमार्य के बारे में फैले हैं ये भ्रम, इन्हें दूर करें
गौरतलब है कि इंसुलिन ऐसा हार्मोन है, जो खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है और डायबिटीज होने से रोकता है। टाइप 2 के मधुमेह रोगियों में शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बनाता है या शरीर द्वारा बनाए गए इंसुलिन को उपयोग नहीं कर पाता है। ऐसा होने पर रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ा जाता है।
स्वयंसेवकों ने औसत सात घंटे 18 मिनट की नींद ली। मगर, जब महिलाओं ने इससे अधिक समय तक नींद ली, तो पाया गया कि उनका शरीर इंसुलिन का बेहतर उपयोग कर रहा था।
अविश्वसनीय सच, पांच साल की लड़की बनी मां
जब वे अधिक समय तक सो रही थीं, तो उनका शरीर इस हार्मोन के प्रति अधिक रिस्पॉन्सिव था। महिलाओं में यह मधुमेह के खतरे को कम करने में कारगर टूल है।