• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती फातिमा ने निकाह के बाद की शिव पूजा

जुल्फिकार अली भुट्टो को सैन्य तख्तापलट के बाद 4 अप्रैल 1979 में सैन्य तानाशाह जिया उल हक ने फांसी दे दी थी।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 01 May 2023 09:53:36 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 May 2023 10:05:40 PM (IST)
पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती फातिमा ने निकाह के बाद की शिव पूजा

पाकिस्तान से एक रोचक खबर सामने आई है। मुल्‍क के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती फातिमा भुट्टो ने निकाह के बाद शिव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। ये तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गईं। हालांकि फातिमा का ऐसा करना कट्टरपंथियों को नागवार गुज़र रहा है तो कुछ यूजर इस कदम की प्रशंसा करते नजर आ रहे थे। पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की भतीजी और मुर्तजा भुट्टो की बेटी फातिमा का निकाह समारोह शुक्रवार को उनके दादा के पुस्तकालय में हुआ। फातिमा और उनके पति ग्राहम जिब्रान रविवार को कराची में प्राचीन महादेव मंदिर पहुंचे। ग्राहम जिब्रान अमेरिकी नागरिक हैं।

सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया

फातिमा के साथ उनके भाई और हिदू नेता भी मौजूद थे। शिव मंदिर में फातिमा और उनके पति ने भगवान भोलेनाथ पर दूध चढ़ाया। उनकी यह तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई, जिस पर यूजर्स ने टिप्पणियां भी कीं। Twiiter अकाउंट सिधी-अजरक ने तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस तरह की तस्वीर देखकर खुशी हुई। वहीं, कुलसुम मुगल नाम के एक Twiiter यूजर ने पूछा, इस रस्म का क्या मतलब है।


त्रासदियों का शिकार रहा है यह परिवार

भुट्टो परिवार का पाकिस्तान की राजनीति में दबदबा रहा है, लेकिन त्रासदियों से भी यह प्रभावित रहा है। जुल्फिकार अली भुट्टो को सैन्य तख्तापलट के बाद 4 अप्रैल 1979 को सैन्य तानाशाह जिया उल हक ने फांसी दे दी थी। उनकी सबसे बड़ी बेटी बेनजीर भुट्टो की दिसंबर 2007 में रावलपिंडी में हत्या कर दी गई थी। सितंबर 1996 में क्लिफ्टन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके भाई मुर्तजा भुट्टो को भी पुलिस ने मार डाला था।