
बीजिंग। अब तक एलियंस और यूएफओ की बातों की सच्चाई परखने में लगे दुनिया के वैज्ञानिकों के सामने एक बड़ी चुनौती आई है। इस बार कोई यूएफओ या एलियन नहीं बल्कि आसमान में उड़ता एक पूरा शहर नजर आया है। चीन के जियांशी और फोशन इलाकों में लोगों ने आसमान में एक भूतहा शहर को देखा है।
एक स्थानीय न्यूज चैनल पर नजर आए वीडियो के अनुसार यह शहर इतनी साफ तरह से नजर आ रहा था कि सैकड़ों लोगों के बीच डर का महौल बन गया। एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार इस शहर को लेकर वैज्ञानिकों का मानना है कि यह एक ऑप्टिकल इलुजन था लेकिन सच्चाई अब भी समझ से परे है।
इस उड़ते हुए शहर का वीडियो देखने पर साफ नजर आता है कि इसमें बड़ी इमारते हैं जो दूर से ही नजर आ जाती हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह और कुछ नहीं बल्कि एक ऑप्टिकल इलुजन है जो बादलों के बीच से अलग-अलग तापमान पर प्रकाश गुजरने से बनता है और इसे फेटा मोर्गाना कहा जाता है। लेकिन इस दावे के बावजूद लोगों का मानना है कि यह और कुछ नहीं बल्कि दूसरी दुनिया में मौजूद एलियंस का संदेश है।