
नई दिल्ली। देश में खाने-पीने को लेकर एक नया कल्चर विकसित हो रहा है। आम आदमी ही नहीं, ऐपल, फेसबुक, जीएसके और विस्तारा जैसी कंपनियों के टॉप एग्जिक्यूटिव्स फूड ट्रक से खाना लेकर खा रहे हैं।
विदेशों में यह कल्चर आम है, लेकिन भारत में इस बिजनेस ने अभी जड़े जमाना शुरू किया है। इन फूड ट्रक्स में हाईजीन यानी साफ-सफाई का बेहद ध्यान रखा जाता है और यहां साधारण व सस्ता खाना नहीं मिलता है।
डाबर के लाइट बाइट फूड्स और वेलग्रो जैस ब्रैंड के होते हैं जो बर्गर, स्प्रिंग रोल से लेकर चिली चिकन जैसे आइटम्स बेचते हैं। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के अनुसार, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर जैसे बड़े शहरों में इन फूट ट्रकों के जरिये स्टैंडअलोन शॉप में खाने-पीने की नई संस्कृति विकसित हो रही है।
इन्हें देखकर हो जाएगा यकीन सच में होते हैं भूत
इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि देश का सबसे बड़े रेस्टोरेंट सर्च ऐप जोमैटो के सीईओ भी अपने ऑफिस में लंच नहीं करते। वह गुड़गांव के अपने ऑफिस के बाहर फूड ट्रक के पास पहुंचते हैं और ऐपल, फेसबुक, जीएसके और विस्तारा के टॉप एग्जिक्युटिव्स के साथ खाना खाते हैं।
पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा कहते है कि वे इस तरह के स्टैंडअलोन शॉप के फैन हैं। कुछ दिनों पहले वे परिवार के साथ रेस्टोरोंट में खाना खाने निकले थे। मगर, फूड ट्रक को देखकर वहीं रुक गए।
महिलाओं के अधिक सोने के कम होता है मधुमेह का खतरा
उनका मानना है कि यह ऑल्टरनेट फूड कल्चर है। भारत में अभी इसकी शुरुआत हुई है, लेकिन अमेरिका में यह सीरियस बिजनस है।