
लंदन। पूर्व मॉडल और प्रॉस्टिट्यूट ने ड्रग डीलिंग के जुर्म में जेल में बंद किए जाने के बाद अधिक विशेषाधिकार हासिल करने के लिए जेल गार्ड के साथ सेक्स किया था। यह बात हाल ही में सामने आई है।
सिमोन फारो को नशीली दवाओं की तस्करी कर ऑस्ट्रेलिया में लाने में उसकी भूमिका के लिए शुक्रवार को 11 साल जेल की सजा सुनाई गई है। हालांकि, वर्ष 2019 में वह रिहा होने के योग्य हो जाएगी।
अब यह खुलासा किया गया है कि साल 2009 में गिरफ्तार किए जाने के बाद में फोन कॉल करने के लिए 41 साल की सिमोन के कई हथकंडे इस्तेमाल किए। वह विशेषाधिकार हासिल करने के लिए जेल के गार्ड के साथ 'सेक्स' करती थी।
रिसर्च में पता चला, बारिश में बढ़ जाता है दर्द
आरोप है कि मॉडल ने रिमांड पर लिए जाने के दौरान गार्ड से संबंध बना लिए थे। सिमोन अपनी अन-रिकॉर्डेड कॉल करने के लिए सेक्सुअल फेवर देती थी।
सिमोन फोन कॉल के जरिये जेल के बाहर अपने साथियों से संवाद करती थी और उसकी मदद से उसके खिलाफ लगे आरोपों का तोड़ निकालने की व्यवस्था की जाती थी। मामले का खुलासा ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस ने साल 2010 के अंत में किया।