
सना। यमन से एक अजीबो-गरीब खबर हाल ही में सामने आई है। धाफर के एक कब्रिस्तान में में मौजूद कब्र से हर रोज खुशबु आती है। लोगों के अनुसार, ये एक लड़की की कब्र है, जिसे कई साल पहले दफनाया गया था। मगर, हाल ही में जब बारिश की वजह से उसकी लाश कब्र से बाहर निकल आई थी।
चौंकाने वाली बात यह है कि लाश एकदम वैसी ही मिली, जैसी उसको मरते वक्त दफनाया गया था। गौरतलब है कि लाश को दफनाए जाने के कुछ महीनों के बाद वह सड़ने लगती है। त्वचा और हड्डियां गलने लगती हैं और बदबू आने लगती है। मगर, इस कब्र के पास से आने वाली खुशबू ने सबको हैरानी में डाल दिया है।
सूत्रों के अनुसार, धाफर जिले में रहने वाली एक 20 वर्षीय लड़की की मौत के बाद उसको वहां स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। मगर, कई साल बीत जाने के बाद भी अक्सर उस कब्र से खुशबु की महक आती थी, जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती थी।
यह भी पढ़ेंः VIDEO: देश के इन शिक्षण संस्थानों में रहते हैं भूत, क्या जानते हैं आप इनके बारे में
गांव वालों ने बताया कि फिलहाल उन्होंने उस लड़की को दोबारा कब्र में दफना दिया है। मगर, आज भी उस कबर से खुशबु आती है। यह आज भी राज है कि उसकी लाश इतने सालों में खराब क्यों नहीं हुई और कब्र के पास से खुशबू आखिर क्यों आती है।