
पेरिस। फ्रांस में 15 साल की मुस्लिम छात्रा को काले रंग की लंबी स्कर्ट पहनने के कारण दो बार क्लास में जाने से रोक दिया गया। धर्मनिरपेक्ष फ्रांस के लिए खुले तौर पर यह बहुत धार्मिक कदम है, जिसे लेकर एक बहस छिड़ गई है। हालांकि, सारा का कहना है कि उसकी स्कर्ट में कुछ भी खास नहीं था।
वह स्कर्ट बेहद सामान्य थी और उसमें कोई धार्मिक चिन्ह भी नहीं था। इस महीने की शुरुआत में हेड टीचर ने इस लड़की को क्लास में आने से मना कर दिया। उन्हें लगा कि मुस्लिम महिलाएं लंबी स्कर्ट पहनती हैं। यह साफतौर पर धार्मिक आस्था को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें : शार्ली अब्दो के बाद फ्रांस में पांच आतंकी हमलों की साजिश नाकाम
फ्रांस के सख्त धार्मिक कानून के तहत स्कूलों में इस तरह धार्मिक आस्था दर्शाने में प्रतिबंध है। स्थानीय शिक्षा अधिकारी पैट्रिक डुटॉट ने कहा कि लड़की को मना नहीं किया गया था। उसे सामान्य कपड़े पहनकर स्कूल आने को कहा गया था। ऐसा लगता है कि उसके पिता उसे दोबारा स्कूल आने नहीं देना चाहते थे।
यह भी पढ़ें : नेपाल में 80 घंटे बाद जिंदा मिला युवक
उन्होंने बताया कि चार्लेविले मेजाइयर्स के नॉर्थइस्ट टाउन में स्थित इस स्कूल में प्रवेश करने से पहले लड़की हमेशा अपना बुर्का हटा लेती थी, क्योंकि यह नियम कानून द्वारा निर्धारित था। साल 2004 के कानून के मुताबिक देश के स्कूलों में धर्म निरपेक्षता लागू है। इसके तहत शिक्षण संस्थानों में बुर्का, जेविश किप्पा और क्रिश्चन का क्रॉस पहनने पर रोक है।