
सोशल मीडिया पर कई प्रैंक्स वीडियो अपलोड किए जाते हैं और उन्हें लोग काफी एंजॉय करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें एक मॉल में रखे वॉटर डिस्पेंसर के डिस्प्ले में मेंढ़क भर दिए जाते हैं और उसे ढंक दिया जाता है।
लोग ग्लास में पानी भरते हैं और पीने लगते हैं। इतने में प्रैंकस्टर आकर ढंका हुआ कपड़ा हटा देता है और उसमें पानी में मेंढ़क नजर आता है। लोगों को ऐसा लगता है कि उन्होंने वही पानी पी लिया और वे चौंक जाते हैं, तुरंत ग्लास फेंककर थूकने लग जाते हैं।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 76 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।