पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान के कुर्सी बचाने के सारे पैंतरे बेकार हो गए। अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के बाद इमरान सरकार गिर गई। इमरान पाक क्रिकेटर टीम के पूर्व कप्तान है। उनके नेतृत्व में पाकिस्तान पहली बार 1992 का विश्व कप जीता था। अपने जमाने में इमरान खान को प्लेबॉय कहा जाता था। उनमें न केवल क्रिकेट मैच जीताने की क्षमता थी, बल्कि आसानी से महिलाओं का दिल भी जीत लेते थे। इमरान खान ने 3 बार शादी की है। एक समय उनका बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस के साथ नाम जोड़ा जाता था। आइए नजर डालते हैं अभिनेत्रियों के साथ इमरान खान के कुछ कथित प्रेम संबंधों पर।
इमरान खान और मुनमुन सेन
इमरान खान और बंगाली एक्ट्रेस मुनमुन सेन की नजदीकियों ने एक वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कहा जाता था कि इमरान मुनमुन को पसंद करते थे।
रेखा और इमरान की शादी
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इमरान खान ने बॉलीवुड दिवा रेखा से शादी कर ली है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि इमरान ने एक महीने मुंबई में रेखा के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। उन्हें अक्सर साथ में देखा गया। एक इंटरव्यू में इमरान ने कहा था कि अभिनेत्रियों की कंपनी छोटी अवधि के लिए अच्छी होती है। मैं कुछ समय उनकी कंपनी का आनंद लेता हूं। फिर आगे बढ़ जाता हूं। मैं किसी फिल्म एक्ट्रेस से शादी करने के बारे में सोच भी नहीं सकता।
शबाना आजमी और इमरान खान
इमरान खान का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ भी जुड़ा, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में पब्लिक में बात नहीं की।
जीनत अमान के साथ इमरान ने मनाया बर्थडे
यह अफवाह थी कि अभिनेत्री जीनत अमान भी इमरान खान से प्यार करती थी। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने नवंबर 1979 में भारत का दौरा किया था। यह पहली बार था जब इमरान के लिए प्लेबॉय शब्द का इस्तेमाल किया गया था। उस साल इमरान खान ने अपना 27वां बर्थडे अपने दोस्तों के साथ बेंगलुरु के क्रिकेट स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में मनाया था। हालांकि कुछ भारतीय अखबारों ने दावा किया था कि इमरान ने अपना जन्मदिन एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ मनाया था। हालांकि न तो जीनत और न इमरान ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की।