
बीजिंग। चीन में 37 वर्षीय एक गे व्यक्ित ने अस्पताल में मुकदमा कर दिया है। उस व्यक्ित ने आरोप लगाया कि मेंटल हॉस्पिटल ने उसे जबरन सेक्सुअल प्रिफरेंस डिसऑर्डर का इलाज दिया।
मध्य चीन के हेनान प्रांत की एक स्थानीय कोर्ट ने इस मामले को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। पीड़ित ने झुमाडिएन के सेकंड पीपुल्स हॉस्पिटल के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज कराया है, जहां उसके परिजनों ने 19 दिनों के लिए उसे एडमिट करा दिया था।
बताया जा रहा है कि पत्नी से तलाक का केस फाइल करने के बाद आठ अक्टूबर के उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया था। इस दौरान उसे इंजेक्शन लगाए गए और अवसाद मुक्त करने वाली कई दवाएं दी गईं।
55 दुल्हनों से बनाए संबंध, फिर भी जिंदगी के आखिरी पलों में रहा अकेला
पीड़ित ने ग्लोबल टाइम्स को बताया कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैं गे हूं। मुझे नहीं पता कि और कितने लोगों का इस तरह से इलाज किया गया है। अस्पताल को इसके लिए जवाबदेह होना होगा। पीड़ित को स्थानीय पुलिस ने 26 अक्टूबर को अस्पताल से बचाया था।
दरअसल, उसने गे राइट एक्िटविस्ट के जरिये अपनी याचिका पुलिस तक पहुंचाई थी, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। अपनी निजी स्वतंत्रता के हनन का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने अस्पताल से मांफी मांगने और 1520 डॉलर मुआवजा देने की मांग की है।