
बर्लिन। जर्मनी में एक रेस्तरां के मालिक ने कथित तौर पर नकाब पहने एक मुस्लिम महिला को परिसर छोड़ने के लिए आदेश दिया। इस मामले को लेकर जर्मनी में आक्रोश फैल गया है।
पश्चिमी जर्मनी के सीकुर्ग रेस्त्रां के मैनेजर क्रिश्चियन शुल्ज ने कथित तौर पर महिला को नकाब हटाने के लिए कहा। वह बियर गार्डेन में वार्षिक लाइट फेस्टिवल के दौरान वहां बैठी थी। बताया जा रहा है कि महिला ने नकाब हटाने से इंकार कर दिया।
UN की गुडविल एंबेसडर ने कहा- जैसा चाहते थे, वे मेरा इस्तेमाल करते थे
इसके बाद में उसे रेस्त्रां से निकाल दिया गया। रेस्त्रां के फेसबुक पेज पर मैनेजर की जबरदस्त आलोचना की गई, जिसके बाद में डिलीट कर दिया गया। कमेंट्स को हटाने के बाद में शुल्ज ने सार्वजनिक पोस्ट में लिखा- मैंने हाल ही में दो पोस्ट डिलीट की हैं, जिनमें करीब 800 कमेंट्स थे।
"यह बात मेरे सिर के ऊपर से निकल रही है। काश, मैंने कभी यह पोस्ट किया ही नहीं होता। हालांकि, इससे पहले कि नकारात्मक बातें हावी हों, मुझे अपने काम को खत्म करना है। एकजुटता दिखाने के लिए आपका धन्यवाद।