
ब्रिटेन। काउंटी दरहाम के रहने वाले जोनाथन मर्फी अपनी आठ हफ्तों की बेटी के बेडरूम में शाम को जब गए, तो उन्होंने देखा की एक सफेद रोशनी बच्ची के पालने के ऊपर मंडरा रही थी। एक बार तो वह रोशनी मर्फी के काफी करीब पहुंच गई। दरअसल, वह बेबी मॉनीटर पर सफेद रोशनी देखने के बाद वह बच्ची को देखने के लिए ऊपर उसके कमरे में गए थे।
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने लाइट की मौजूदगी दिखी, तो इसे चेक करने के लिए वह नीचे आए और अपनी पार्टनर विक्टोरिया स्नोडन (22) के साथ बेबी मॉनीटर पर रिकॉर्डिंग देखी। उन्होंने बताया कि मॉनीटर पर सफेद रोशनी देखने के बाद वह बच्ची को देखने के लिए ऊपर उसके कमरे में गए थे।
यह भी पढ़ें : आईएस से लड़ने को अमेरिका ने भेजे 6 विमान, 300 सैनिक
उन्होंने बताया- जो पहली बात उनके मन में आई, वह थी कि यह कोई भूत हो सकता है। यह एक मजाक लग सकता है, लेकिन इसकी व्याख्या नहीं की जा सकती। हमें अभी भी नहीं पता कि वह क्या था। घर के पास से कोई कार भी नहीं गुजर रही थी और कमरे में भी अंधेरा कर रखा था।
वीडियो को देखने के बाद मर्फी एक बार फिर ऊपर बच्ची रोजी के कमरे में गए और उन्होंने देखा कि सफेद रोशनी तब भी वहां मौजूद थी। वह रोशनी वहां करीब एक से डेढ़ मिनट तक बनी रही।
यह भी पढ़ें : 70 दिन बाद कोमा से बाहर आकर युवती ने प्रेमी से पूछा ये सवाल