लंबे खूबसूरत सींगों की वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ इस गाय का नाम, देखें तस्वीरें
पोंचो जब चार साल की हो गई, तो पहली बार उसके मालिकों को लगा कि यह रिकॉर्ड बना सकती है।
By Shashank Shekhar Bajpai
Edited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Sat, 22 Jun 2019 02:00:20 PM (IST)
Updated Date: Sat, 22 Jun 2019 02:04:04 PM (IST)

वॉशिंगटन। इस सात साल की गाय पोंचो का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इसके 10 फीट 7 इंच लंबे सींगों ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। टेक्सास की रहने वाली पोंचो ने एक इंच लंबे सींग के साथ पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह अलबामा के गुडवाटर में एक खेत में रहती है।
पोप परिवार के पास पोंचो तब से रह रही है, जब वह महज छह माह की थी। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के साथ एक वीडियो में जेरल पोप जूनियर ने कहा कि पोंचो के सींग घुमावदार होते हुए सीधे निकल जाते हैं। यह मूछों की तरह दिखते हैं। यह इतने खूबसूरत हैं और आप इसके वैरिएशन को साफ देख सकते हैं। सिर से निकले दोनों सींगों के सिरों तक एक रूपता दिखती है।
पोप ने पहली बार अपनी गाय की रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता पर तब ध्यान दिया, जब वह चार साल की हो गई। उसके सींग ऊपर की ओर मुड़े होने के बजाय बाहर की तरफ बढ़ रहे थे। मतलब वे बहुत अधिक चौड़ाई हासिल करते जा रहे थे। पोंचो को एक कोमल विशालकाय गाय कहा जाता है। उसे सेब, गाजर और मार्शमॉलो खिलाया जाता है।
![naidunia_image]()
पोप ने कहा कि उसे देखने के लिए हर कोई एक बार रुकता जरूर है और उसे गाजर व सेब खिलाता है।
![naidunia_image]()
परिवार ने जानवरों में से एक को स्पॉट करने और असामान्य नस्ल के होने के चलते उस पर निवेश करने का फैसला किया।
![naidunia_image]()