
बाली। आमतौर पर लड़कियां अक्सर सार्वजनिक जगहों पर अपने प्रेमी के साथ बाहों में बाहें डाले बैठी और घूमती नजर आ जाती हैं लेकिन कुछ देश ऐसे भी है जहां इस तरह घूमना तो दूर अगर कोई लड़की अपने प्रेमी से चिपककर भी खड़ी हो जाए तो उसे भयानक सजा मिलती है।
मामला इंडोनेशिया का है जहां इस्लामिक शरिया कानून चलता है। इसके तहत जुआ खेलना, शराब पीना और समलैंगिक संबंध हराम है। सोमवार को इंडोनेशिया में प्रांतीय राजधानी बांदा अकेह में एक ऐसी चीज हुई जो किसी को भी डरा दे।
दरअसल यहां स्थित एक मस्जीद में कानून तोड़ने के लिए कुल 13 लोगों को सजा दी गई जिसे वहां मौजूद भीड़ देखकर जमकर मजा ले रही थी। सजा पाने वालों में 21-30 वर्ष की उम्र के सात पुरुष और 6 महिलाएं थी। इन 6 कपल्स को गले लगने, किस करने और एक दूसरे को टच करने से रोकने के लिए बने इस्लामिक कानून को तोड़ने के लिए छड़ी से मारा गया।
इनमें पुरुषों को इसलिए छड़ी से मारा गया क्योंकि वो अकेले में अपनी प्रेमिका के साथ अंतरग हो रहे थे वहीं एक 22 वर्षीय युवती को फिलहाल सजा से इसलिए कुछ समय के लिए आजाद किया गया क्योंकि वो गर्भवती थी। हालांकि अकेह के डिप्टी मेयर ने कहा कि जैसे ही वो अपने बच्चे को जन्म देगी उसे यह सजा भुगतनी होगी।
बता दें कि अकेह में पिछले कुछ समय में लगातार शरिया कानून तोड़ने के मामले सामने आए हैं जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। सुमात्रा के इस आयलैंड ने 2001 में ऑटोनॉमी मिलने के बाद शरिया कानून को मानना शुरू किया था।