
बच्चे जो भी हरकतें करें कम है। उनकी अटपटांग हरकत पर हमें हंसी भी आती है। अब देखिए इस बच्ची ने पेंटिंग करने का कैसा अजब तरीका निकाला है। उसने शीट पर पेंटिंग करते हुए पेंट ब्रश का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि अपने पेट डॉग की पूंछ से पेंटिंग की। वह डॉगी पूंछ पकड़कर कलर में डालती है और उससे शीट पर कलर करती है।
बच्ची की इस हरकत को लोगों ने काफी पसंद किया है। लोगों को यह भी शानदार लग रहा है कि यह पेट डॉग किसने आराम से बच्ची के काम में साथ दे रहा है।
इस वीडियो को फेसबुक पर अब तक 86 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।