• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खालिस्तान समर्थकों को मुंहतोड़ जवाब, ग्लास्गो गुरुद्वारे ने भारतीय राजदूत से मांगी माफी, जानिए पूरा घटनाक्रम

भारतीय दूतावास को लिखे एक पत्र में ग्लास्गो गुरुद्वारा समिति ने आश्वासन दिया कि इस अप्रिय घटना में शामिल तीन लोगों को उनसे कोई संबंध नहीं है। समिति ने...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 01 Oct 2023 09:29:22 AM (IST)Updated Date: Sun, 01 Oct 2023 09:29:22 AM (IST)
खालिस्तान समर्थकों को मुंहतोड़ जवाब, ग्लास्गो गुरुद्वारे ने भारतीय राजदूत से मांगी माफी, जानिए पूरा घटनाक्रम
ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी

HighLights

  1. स्कॉटलैंड के स्लास्गो शहर का घटनाक्रम
  2. भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को रोका गया था
  3. अब गुरुद्वारा समिति ने फिर आने का दिया न्योता

एजेंसी. ग्लास्गो। भारत को तोड़कर खालिस्तान बनाने की साजिश रचने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिला है। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को स्कॉटलैंड के ग्लास्गो गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोका गया था। अब ग्लास्गो गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने इस पर माफी मांगी है।

भारतीय दूतावास को लिखे एक पत्र में ग्लास्गो गुरुद्वारा समिति ने आश्वासन दिया कि इस अप्रिय घटना में शामिल तीन लोगों को उनसे कोई संबंध नहीं है। तीनों आरोपी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का हिस्सा नहीं थे। ग्लासगो में अल्बर्ट रोड पर सामुदायिक गुरुद्वारे को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। समिति ने उच्चायुक्त से दोबारा गुरुद्वारे का दौरा करने का अनुरोध किया है।


क्या हुआ था ग्लास्गो गुरुद्वारा में

बता दें, खालिस्तान समर्थकों के मुद्दे पर भारत और कनाडा के विवाद के बीच स्कॉटलैंड के ग्लास्गो से उस समय हैरान करने वाली खबर आई, जब ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोका गया।

खुद को खालिस्तान समर्थक बताने वाले तीन आरोपियों ने उनकी कार को रोकने का प्रयास किया और कहा कि आपका यहां स्वागत नहीं है। इस दौरान भारतीय उच्चायुक्त पर हमला करने की कोशिश भी हुई। इस घटना पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने आपत्ति दर्ज करवाई।

खालिस्तान समर्थकों को मुंह तोड़ जवाब

विक्रम दोरईस्वामी 1992 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। वे समिति के निमंत्रण पर ग्लास्गो गुरुद्वारा गए थे। सिख कट्टरपंथियों के विरोध के बावजूद भारतीय उच्चायुक्त ने कम से कम चार गुरुद्वारों का दौरा किया है। ग्लास्गो गुरुद्वारा पहुंचने से पहले उच्चायुक्त दोरईस्वामी ने ग्लासगो में भारतीय मुस्लिम एसोसिएशन से मुलाकात की थी।

naidunia_image

कौन हैं भारतीय उच्चायुक्त पर हमला करने वाले आरोपी

भारतीय उच्चायुक्त पर हमला करने की कोशिश करने वाले तीन चरमपंथियों में से दो की पहचान, शमशेर सिंह और रणवीर सिंह के रूप में की गई है। दोनों लंदन में रहते हैं।

रणवीर सिंह एक शूटिंग प्रैक्टिस रेंज है। उसने अपनी एक फोटो में पंजाब के 12वें मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या की साजिश में शामिल बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकवादी जगतार सिंह हवारा की रिहाई की मांग वाली टी-शर्ट पहनी है।