
नई दिल्ली। पेरिस में हुए सिलसिलेवार आतंकी हमलों की जिम्मेदारी बर्बर आतंकी संगठन इस्लामि स्टेट (IS) ने ली है। अब तक यह क्रूर आतंकी संगठन कम से कम 11 देशों में हमलों को अंजाम दे चुका है।
आईएस के खिलाफ अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस सहित कई देश अभियान चला रहे हैं। वाबजूद इसके वह दिनों दिन मजबूत होता जा रहा है और दुनिया के करीब दर्जनभर देशों को अपना निशाना बना चुका है। इनमें सऊदी अरब, फ्रांस, लीबिया, लेबनान, मिस्र, ट्यूनिशिया, यमन, अफगानिस्तान, तुर्की, कुवैत, बांग्लादेश शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : वीडियो : सीरिया में इस्लामिक स्टेट ने की 200 बच्चों की निर्मम हत्या
हाल ही में आईएस की बर्बरता का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें आतंकियों ने करीब 200 मासूम बच्चों को गोलियों से भून दिया था। बताया जा रहा है कि वह वीडियो पिछले साथ लिया गया था, लेकिन उसे हाल ही में जारी किया गया था।
अबु बकर अल बगदादी ने इराक और सीरिया के कुछ हिस्सों पर कब्जे के बाद जून 2014 में इस्लामिक स्टेट बनाने की घोषणा की थी। उसने खुद को स्वयंभू खलीफा घोषित कर दिया था। यह संगठन दुनियाभर में आईएस का झंडा लहराना चाहता है। मासूम और निर्दोष लोगों की बर्बर हत्या के कारण यह संगठन दुनियाभर में कुख्यात हो गया है।
यह भी पढ़ें : चीन ने चुरा ली अमेरिकी एफ35 फाइटर जेट की डिजाइन
बर्बर तरीकों से हत्याओं और प्रोपेगेंडा वीडियो के जरिये यह आतंकी संगठन दुनियाभर में अपने हमदर्दों को जिहाद में शामिल करने में लगा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन, भारत, सहित कई देशों के युवाओं को वह बरगलाकर अपने साथ जोड़ चुका है। ब्रिटिश नागरिक जिहादी जॉन और भारत में मुंबई के कल्याण से गए चार युवक इसकी बानगीभर हैं।