• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल ने माफ किया 12 साल के लड़के का एक लाख 12 हजार डॉलर का बिल

स्पेन के रहने वाले 12 साल के एक लड़के ने गलती से गूगल को एक लाख 12 हजार डॉलर फीस दे दी थी।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 06 Oct 2016 11:56:08 AM (IST)Updated Date: Thu, 06 Oct 2016 11:58:58 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
गूगल ने माफ किया 12 साल के लड़के का एक लाख 12 हजार डॉलर का बिल

मैड्रिड। फेमस होने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। स्पेन के रहने वाले 12 साल के एक लड़के ने फेम हासिल करने के लिए गलती से गूगल को एक लाख 12 हजार डॉलर की एडवर्टाइजिंग फीस दे दी थी। अपने ब्रास बैंड को ऑनलाइन फेमस करने की कोशिश में उससे यह गलती हो गई थी।

हालांकि, इस हफ्ते इंटरनेट की दिग्गज कंपनी गूगल ने साफ कर दिया है कि वह 12 साल के लड़के की इस गलती को नजरअंदाज करते हुए उसका बिल माफ कर देगी। अगस्त में दक्षिण-पूर्वी समुद्र किनारे बसे शहर Torrevieja के रहने वाले जोस जेवियर ने AdWords में एकाउंट बनाया था।


आपकी जम्हाई से पता चल सकता है, कितने स्मार्ट हैं आप

यह गूगल की पे-पर-क्लिक सर्विस है, जो दूसरी साइट्स पर सर्च रिजल्ट्स के ऊपर विज्ञापन दिखाने की अनुमति देता है। इसके लिए यूजर को अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल देनी होती है और पैसे तभी कटते हैं, जब कोई लिंक पर क्लिक करता है। मगर, जेवियर ने इसमें अपनी बैंकिंग डिटेल डाल दी थी। उसे लगा था कि वह इसके जरिये अपनी होम मेड वेबसाइट से पैसे कमा सकेगा।

जेवियर के माता-पिता ने यह खाता उसके नाम से खुलवाया था। गूगल की महिला प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने महसूस किया कि यह एक गलती थी और जेवियर ने ऐसा बिना सोचे किया था। उन्होंने कहा कि 12 साल का कोई लड़का एक लाख 12 हजार डॉलर खर्च नहीं करना चाहेगा।

धोखे से डाल दिया था पॉर्न इंडस्ट्री में, जहां 'मैं सिर्फ चीख सकती थी'

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह लड़के का कर्ज माफ करेगी। उसकी मां इन्मा क्यूसेडा ने कहा कि उसका बेटा अपने बैंड Los Salerosos के लिए कुछ म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट खरीदना चाहता था। इस बैंड में वह ट्रंपेट बजाता है। उनके माता-पिता को यह बात उस वक्त पता चली, जब बैंक ने उन्हें चार्जेस के बारे में चेतावनी देने के लिए बुलाया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।