
वॉशिंगटन। किडनी में स्टोन है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। वैज्ञानिकों ने एक शोध के बाद में दावा किया है कि रोलर कोस्टर राइड करने से स्टोन आसानी से अपनी जगह से खिसक जाता है। यह एक आसान और दर्द रहित तरीका है, जिससे किडनी का स्टोन निकल सकता है।
मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ ऑस्टियोपैथिक मेडिसिन की एक टीम ने अपने इस सिद्धांत की पुष्टि करने के लिए डिज्नी वर्ल्ड की टॉप राइड की 60 बार की सवारी की।
यह अध्ययन शोध के प्रमुख लेखक और यूरोलॉजिस्ट डॉ डेविड वारटिंगर के दिमाग की उपज है। उनके मरीज रोलर कोस्टर राइड के बाद किडनी के स्टोन के निकलने की बात से खुश हो रहे हैं। कई सालों तक इसके बारे में सुनने के बाद में डॉक्टर डेविड ने इसका परीक्षण करने का फैसला किया।
वीडियोः बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर निकलते हैं पानी के फौव्वारे, जीवन की संभावना
उन्होंने और उनकी टीम ने सिलिकॉन की बनी 3D प्रिंटेड किडनी का मॉडल तैयार किया और उसमें तीन अलग-अलग आकार के किडनी के स्टोन भरे। इसके बाद उन्होंने मॉडल को पकड़कर वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड के बिग थंडर माउंटेन रेलरोड की 20 बार सवारी की।
इसके बाद में उन्होंने तब स्पेस माउंटेन की 20 बार और रेलवे राइट की 20 बार सवारी की। हर बार वे अलग-अलग जगहों पर बैठे थे। अंत में उन्होंने निष्कर्ष निकाला है कि रोलर कोस्टर की राइड वास्तव में गुर्दे की पथरी को निकलने प्रोत्साहित करता है। इसके लिए सबसे अच्छी जगह राइड में पीछे बैठना है।