• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाफिज की भारत को एटमी हमले की धमकी

आतंकी हमले के मास्टमाइंड और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने इस बार भारत को परमाणु हमले की धमकी दी है।

By Edited By:
Publish Date: Sat, 16 Jan 2016 08:29:27 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 Jan 2016 08:31:32 PM (IST)
हाफिज की भारत को एटमी हमले की धमकी

लाहौर। 26/11 आतंकी हमले के मास्टमाइंड और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने इस बार भारत को परमाणु हमले की धमकी दी है। हाफिज ने कहा है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की जद में भारत, इजरायल और पश्चिमी देश हैं।

लाहौर में जमात उद दावा के मुख्यालय में शुक्रवार को एक सभा में हाफिज सईद ने लोगों से कहा कि मोदी सरकार को खुश करने के लिए पाकिस्तान जैश के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सईद ने कहा कि, गिरफ्तारियां निंदनीय है क्योंकि नवाज सरकार केवल मोदी सरकार को खुश करने के लिए ऐसा कर रही है। गिरफ्तारियों से केवल भारत सरकार पाकिस्तान पर कश्मीर को लेकर उसके रख में बदलाव के लिए दबाव डालने के मकसद से प्रोत्साहित होगी।


इस गिरफ्तारी से भारत सरकार को मौका मिलेगा कि वह कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दबाव डालकर उसे पीछे हटने को विवश करे। सईद ने कहा कि पाकिस्तान सरकार भारत से दोस्ती करने के लिए राष्ट्रीय हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने पठानकोट मामले में अजहर मसूद की गिरफ्तारी की तारीफ करने वाले मीडिया को भी भला-बुरा कहा।