
लंदन। इस ड्राइवर को पार्किंग स्किल्स की ट्रेनिंग लेनी चाहिए। जिस तरह से इसने पार्किंग से कार निकाली है, उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
21 कोशिशों के बाद में आखिरकार यह अपनी कार को निकाल सकने में सफल हो पाया। इस ड्राइवर ने बगल में खड़ी कार के बगल में और पीछे कई बार कार को ठोंका।
मगर, कहते हैं न कि कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। 21वें प्रयास के बाद में आखिर वह कार को निकालने में सफल हो ही गया। इस घटना की फुटेज को ITV 4 के शो Car Crash Global: Caught on Camera में दिखाया गया।