• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समुद्र में लगा भीषण ट्रैफिक जाम, स्वेज नहर में फंसा कंटेनर शिप

स्वेज नहर में एक कंटेनर शिप के फंस जाने से एशिया और यूरोप का सी-रुट बंद हो गया है और भयंकर जाम लग गया है।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sat, 27 Mar 2021 12:12:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Apr 2021 11:37:35 AM (IST)
समुद्र में लगा भीषण ट्रैफिक जाम, स्वेज नहर में फंसा कंटेनर शिप

स्वेज नहर में एक कंटेनर शिप के फंस जाने से भीषण ट्रैफिक जाम लग गया है। चीन से माल लेकर जा रहा ये विशालकाय कंटेनर शिप मंगलवार सुबह स्वेज पोर्ट के उत्तर में नहर को पार करने के दौरान फंस गया था। इसे निकालने के लिए बड़ी संख्या में टग बोट्स (जहाजों को धक्का देने वाली ताकतवर बोट) लगाये गये हैं, लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। बताया जा रहा है ये रास्ता क्लियर करने में और कई दिन लग सकते हैं।

क्या है परेशानी?

193.3 किलोमीटर लंबी स्वेज नहर भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है। इस नहर का रास्ता बंद हो जाने से यहां से गुजरनेवाले तमाम जहाज फंस गये हैं। आपको बता दें इस नहर के रास्ते हजारों छोटे बड़े शिप रोजाना यूरोप से एशिया और एशिया से यूरोप का सफर तय करते हैं। अगर यह रास्ता बंद हो जाए, तो जहाजों को पूरे अफ्रीका महाद्वीप का चक्कर लगाकर यूरोप पहुंचना होगा।


कैसे फंस गया शिप?

करीब 400 मीटर लंबा और 59 मीटर चौड़ा विशालकाय कंटेनर शिप एवर गिवेन चीन से माल लादने के बाद नीदरलैंड के पोर्ट रोटरडैम जा रहा था। इस दौरान उसने हिंद महासागर से यूरोप में जाने के लिए स्वेज नहर का रास्ता अपनाया। रिपोर्ट के अनुसार, स्वेज नहर को पार करते समय आए हवा के एक तेज बवंडर के कारण शिप घूम गया। बाद में जब उसे सीधा करने का प्रयास किया गया तो वह नहर की चौड़ाई में घूम गया और पूरा रास्ता ही ब्लॉक कर दिया। इस जहाज के पीछे एक और मालवाहक जहाज द मेर्सक डेनवर फंसा हुआ है।