• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां पुलिसकर्मियों ने टॉस उछालकर किया महिला की गिरफ्तारी का फैसला

यहां दो महिला पुलिस अधिकारियों ने सिक्का उछालने के बाद एक दोषी महिला को गिरफ्तार किया।

By Edited By:
Publish Date: Sun, 15 Jul 2018 01:14:27 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Jul 2018 04:10:43 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
यहां पुलिसकर्मियों ने टॉस उछालकर किया महिला की गिरफ्तारी का फैसला

जॉर्जिया। जॉर्जिया में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां दो महिला पुलिस अधिकारियों ने सिक्का उछालने के बाद एक दोषी महिला को गिरफ्तार किया। इस घटना के बाद दोनों महिला अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

जार्जिया पुलिस के बयान और जारी किए गए वीडियो के मुताबिक यह घटना अप्रैल महीने की है। दोषी महिला सारा वेबर नियमों का उल्लंघन कर गीली सड़क पर 80 मील प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रही थी। दोनों महिला पुलिस अधिकारियों ने उसे बीच रास्ते में ही पकड़ लिया।

कार्रवाई करने पर दोषी सारा माफी मांगने लगी और कहा की वह काम पर जाने के लिए लेट हो रही थी, इसी वजह से तेज कार चला रही थी। सारा एक हेयर सैलून में काम करती थी।

इसके बाद दोनों महिला पुलिस अधिकारी इस बात पर चर्चा करने लगीं कि दोषी महिला का छोड़ा जाए या गिरफ्तार किया जाए। इस बात का फैसला करने के लिए उन्होंने एक नया तरीका निकाला।

दोषी महिला को सजा देने के लिए पुलिस अधिकारियों ने सिक्का उछालने का निर्णय लिया। दोनों ने फैसला किया कि अगर हेड आया तो दोषी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और अगर टेल आया तो उसे छोड़ दिया जाएगा।


वीडियो के अनुसार, अधिकारी कोर्टनी ब्राउन ने अपने मोबाइल फोन पर 'क्वाइन फ्लिप ऐप' का इस्तेमाल किया। टॉस दोषी महिला सारा वेबर के खिलाफ आया और जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

जॉर्जिया के एक न्यूज स्टेशन ने वीडियो की जानकारी सारा को दी, जिसके बाद उसने कोर्ट में अपील की है कि पुलिस अधिकारियों ने उसे गलत तरीके से गिरफ्तार किया है, इसलिए उसे सभी आरोपों से बरी कर दिया जाए और छोड़ दिया जाए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।