
लंदन। रोजाना एक निश्चित मात्रा से ज्यादा दूध पीना सेहत पर उल्टा असर डाल सकता है। सुनने में यह आपको भले ही अटपटा लगे लेकिन एक ताजा शोध में यह निष्कर्ष निकाला गया है।
स्वीडन की अपसला यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर कार्ल माइकल्सन की अगुआई में शोधकर्ताओं ने यह दावा किया है। शोध में कहा गया है कि रोजाना डेढ़ पिंट (करीब 700 मिली) से ज्यादा दूध पीना आपकी उम्र घटा सकता है। यह अध्ययन 39 से 74 वर्ष की 61,433 महिलाओं और 45 से 79 वर्ष के 45,339 पुरुषों पर 20 साल से अधिक समय के दौरान किया गया।
शोधकर्ताओं ने पाया कि रोजाना डेढ़ पिंट या इससे ज्यादा दूध पीने वालों में कम दूध पीने वालों की तुलना में जल्द मौत की आशंका देखी गई। शोध के अनुसार, ऐसी महिलाएं जो दिन में तीन ग्लास (करीब 680 मिली) या इससे ज्यादा दूध पीती हैं, उनमें रोजाना एक ग्लास के कम दूध पीने वाली महिलाओं की तुलना में जल्दी मरने की आशंका पाई गई। पुरुषों पर भी ज्यादा दूध के सेवन का कोई सकारात्मक प्रभाव नहीं देखा गया।
क्या है मिथक
क्या कहता है शोध
दूध के अन्य रूप हैं फायदेमंद
शोध में पाया गया कि दूध के बने अन्य उत्पाद जिनमें लैक्टोज कम होता है, जैसे दही और पनीर का सेवन सकारात्मक असर दिखाता है। विशेष रूप से महिलाओं में इनके सेवन से फ्रैक्चर या जल्दी मौत की आशंका में कमी देखी गई।