
ढाका। बांग्लादेश में हमलावरों ने शुक्रवार को सुबह की सैर पर निकले एक हिंदू आश्रमकर्मी की हत्या कर दी। गौरतलब है कि मुस्लिम बहुल देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों और धर्मनिरपेक्ष कार्यकर्ताओं पर मुस्लिम चरमपंथियों ने तीन दिन के अंदर दूसरे पुजारी की हत्या की है।
बांग्लादेश के एएसपी (सदर सर्किल) सलीम खान ने बताया कि ठाकुर अनुकूल चंद्र सत्संग परमतीर्थ हिमायतपुरधाम आश्रम के 60 वर्षीय नित्यरंजन पांडे पर कई हमलावरों ने हमला किया और उनकी गर्दन पर वार किए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
टोयोटा के 25 हजार कर्मचारी कर सकेंगे घर से काम
पुलिस ने बताया कि पबना के हिमायतपुर उपजिला स्थित आश्रम में पांडे पिछले 40 साल से स्वयंसेवक के तौर पर काम करते थे और जब वह नियमित सैर के लिए निकले थे, उसी दौरान उन पर हमला किया गया। फिलहाल, अब तक किसी ने इस हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है।
परमाणु क्लब एनएसजी में भारत की सदस्यता को लेकर हुई प्रगति
इससे पहले इसी हफ्ते मंगलवार को भी आतंकी सगंठन इस्लामिक स्टेट के तीन संदिग्ध हमलावरों ने 70 साल के एक हिंदू पुजारी आनंद गोपाल गांगुली की हत्या कर दी थी। पूजा पर जा रहे गांगुली को पहले गोली मारी थी फिर धारदार हथियार से उनका गला काट दिया। इस मामले में भी अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।