
Hindu Temple in UK: ब्रिटेन में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाए जाने का सिलसिला जारी है। ताजा खबर इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स के स्मेथविक शहर से आ रही है। जानकारी के मुताबिक, यहां कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के लगभग 200 लोगों ने अचानक धावा बोल दिया। यह भीड़ अल्लाहू अकबर के नारे लगाते हुए मंदिर परिसर में आ गई। लोगों ने कथिततौर पर मंदिर में मौजूद लोगों पर हमला करने की कोशिश भी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। जानकारी के मुताबिक, इस हरकत को अंजाम देने के लिए बकायदा प्लानिंग की गई थी। सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर लोगों को निर्धारित समय पर इकट्ठा होने को कहा गया था। नीचे देखिए फोटो वीडियो
एक शख्स ने घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'पहले लीसेस्टर, अब स्मेथविक। आगे कहां? लगभग 200 लोगों ने दुर्गा भवन हिंदू केंद्र की ओर मार्च किया। यह स्थानीय हिंदुओं के लिए स्पष्ट रूप से डराने वाला है। सुरक्षा एजेंसियों को इन हिंदू विरोधी ठगों पर नकेल कसने की जरूरत है।'
इंग्लैंड के Smethwick में हिंदू मंदिर के बाहर ये उत्पात हुआ. भारत को धार्मिक सहिष्णुता और हिंदूवाद को धर्मनिरपेक्षता सिखाने वाले शिक्षक क्या आज छुट्टी पर हैं? pic.twitter.com/rXR5wqCEwK
— Abhai Srivastava (@abhaithegr8) September 21, 2022
A message from a masked Muslim outside the Hindu temple in Smethwick, Birmingham 😮 pic.twitter.com/KrbmeMBpgD
— Pembrokeshire-Patriot (@DarrenEdmundso1) September 20, 2022
बता दें, हाल के दिनों में यूके में हिंदू मंदिरों पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं। 28 अगस्त को लिस्टर में पहला ऐसा मामला सामने आया था, इसके बाद से सिलसिला जारी है।