• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फॉर्चून ने अमेजन सीईओ को विष्णु रूप में दिखाया, भड़के हिंदू

'फॉर्चून' के कवर पेज पर अमेजन सीईओ जेफ बेजोस को भगवान विष्णु के रूप में दिखाने पर अमेरिका में बसे हिंदुओं ने गुस्सा जताया है।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 12 Jan 2016 04:03:27 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 Jan 2016 04:21:39 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
फॉर्चून ने अमेजन सीईओ को विष्णु रूप में दिखाया, भड़के हिंदू

वाशिंगटन। मशहूर 'फॉर्चून' मैगजीन ने हालिया अंक में कवर पेज पर अमेजन सीईओ जेफ बेजोस को भगवान विष्णु के रूप में दिखाकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। मैगजीन के इस कृत्य के कारण अमेरिका में बसे हिंदुओं ने विरोध जताया है और उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस लगने की बात कही है।

दरअसल मैगजीन के जनवरी माह के अंतरराष्ट्रीय अंक में अमेजन के भारत में बढ़ते बिजनेस पर 'अमेजन इनवेड्स इंडिया' शीर्षक से कवर स्टोरी छापी है। मैगजीन के कवर पेज पर अमेजन सीईओ जेफ बेजोस को भगवान विष्णु के रूप में दिखाया गया है। मैगजीन का यह कवर पेज सोशल मीडिया में आते ही हंगामा मच गया और इसके खिलाफ हिंदुओं का गुस्सा भड़क उठा।


हालांकि, टेक्नोलॉजी फर्म स्ट्राइप के सीईओ पैट्रिक कोलिसन ने कहा कि सीईओ को देवी-देवताओं के रूप में कई पब्लिकेशंस पहले भी दिखा चुके हैं। फॉर्चून ऐसा करने वाला पहला मैगजीन नहीं है। इसके साथ ही पैट्रिक ने 'द इकोनॉमिस्ट' की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है जिसमें ऐपल के तत्कालीन सीईओ स्टीव जॉब्स को मोसेस के रूप में दिखाया गया है और उनके हाथ में आई-पैड नजर आ रहा है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।