• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीडियो : सीरिया में इस्‍लामिक स्‍टेट ने की 200 बच्‍चों की निर्मम हत्‍या

एंटी आईएस एक्‍िटविस्‍ट ने एक एक वीड‍ियो जारी किया है, जिसमें आईएस के दरिंदों को 200 मासूम बच्चों की हत्‍या करते हुए दिखाया गया है।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 10 Nov 2015 12:12:58 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2015 03:29:53 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
वीडियो : सीरिया में इस्‍लामिक स्‍टेट ने की 200 बच्‍चों की निर्मम हत्‍या

दमिश्‍क। आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट की बर्बरता का एक और उदाहरण सामने आया है। एंटी आईएस एक्‍िटविस्‍ट ने एक एक वीड‍ियो जारी किया है, जिसमें आईएस के दरिंदों को 200 मासूम बच्चों की हत्‍या करते हुए दिखाया गया है।

आतंकियों ने मासूमों को एक साथ जमीन पर लिटाकर गोलियों से भून दिया। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने बच्‍चों के हाथों को बांध दिया था और उसके बाद 30 सेकंड में असॉल्‍ट राइफल से गोलियां बरसाकर उनकी हत्‍या कर दी गई।

यह भी पढ़ें : ट्विटर पर आईएस का साइबर हमला, 54,000 अकाउंट हैक

बताया जा रहा है कि यह वीडियो पिछले साल अगस्‍त 2014 का है, लेकिन इसे अब जारी किया गया है। मारे गए बच्‍चे युद्ध बंदी थे, जिन्‍हें आईएस के आतंकियों ने सीरिया में असद के कब्‍जे वाले तबका एयरबेस को जीतने के बाद बंधक बनाया था।


इस वीडियो को यमन के एक एंटी आईएस एक्‍िटविस्‍ट ने ऑनलाइन पोस्‍ट किया है। इसके बाद यह वीडियो तेजी से दुनियाभर में फैल गया है और लोग सोशल मीडिया पर आईएस के कुकृत्‍य की जमकर भर्त्‍सना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : आईएस से मुकाबले के लिए सबसे बड़ा युद्धपोत भेजेगा फ्रांस

गौरतलब है कि रूस और अमेरिका द्वारा लगातार किए गए हवाई हमलों ने आईएस के कई आतंकियों को मार गिराया है। जिसका बदला लेने के लिए इस आतंकी संगठन ने एक रूसी प्लेन को क्रैश करने का दावा किया था।

नोट : वीडियो में दिखाए गए दृश्‍य आपको विचलित कर सकते हैं, कृपया कमजोर हृदय वाले इसे न देखें।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।